पिछले मैच में Virat kohli के कंधे से कंधा लगने के बाद मशहूर हुए Sam Konstas, इस मैच में भी कमाल करते नजर आए। पहले तोह कोस्तास ने चुका मारा Bumrah को. लेकिन असली ड्रामा आखिरी ओवर में देखने को मिला। आखिरी गेंद से पहले कॉन्स्टास को बुमराह का थोड़ा ध्यान भटकाना था, समय बर्बाद करना था। बुमराह ने अपना धैर्य बनाए रखा और ईगल बॉल पर ख्वाजा को आउट कर दिया।
इसके बाद जो हुआ वो यादगार रहा। टीम के 11 खिलाड़ी कॉन्स्टास के इर्द-गिर्द जमा हो गए और ख्वाजा अकेले चलते बने।
Why is this video 2 hours long? 🫠#AUSvINDOnStar 👉 5th Test, Day 2 | SAT, 4th JAN, 5 AM | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/KJ2jEiqxMP
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 3, 2025
IND vs AUS 5th Test Day 1 Review
दिन की शुरुआत जसप्रीत बुमराह के एक वीडियो से हुई जिसमें उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने आराम करने का फैसला किया है। लेकिन प्रशंसकों और कमेंटेटरों का मानना है कि रोहित को आराम नहीं दिया गया बल्कि उन्हें टीम से बाहर किया गया- जो कि भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण क्षण है, खासकर एक सीरीज के बीच में जब सीरीज का नतीजा तय होना था।
यह क्षण थोड़ा ऐतिहासिक है और थोड़ा दुखद भी क्योंकि रोहित की कप्तानी और प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। MGC [Melbourne Cricket Ground] में उनका पवेलियन चलना शायद उनके करियर के अंत का संकेत है। ऐसे क्षण भावुक होते हैं
बुमराह ने Toss जीतकर बल्लेबाजी चुनी, जो आमतौर पर टीमें सिडनी के मैदान पर करती हैं। लेकिन पिच पर हरी घास थी और ऐसा लग रहा था कि दिन चढ़ने के साथ घास कम होती जाएगी और दूसरे दिन तक पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाएगी। अगर तीसरे दिन तक हालात सुधरते हैं तो फैसला सही लग सकता है, लेकिन अभी ऐसा लग रहा है कि यह गलत फैसला हो सकता है।
ABSOLUTE CINEMA IN SYDNEY. 🍿
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 3, 2025
– Sam Konstas involved in an argument with Bumrah.
– Bumrah removed Khawaja on the last ball.
– Team India totally fired up.
– Bumrah gives an ice cold stare to Konstas after the wicket. 🥶 pic.twitter.com/3us6V6c68J
पहले session में बल्लेबाजी में काफी struggle हुआ, हमने 3 विकेट जल्दी गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल पहली गेंद पर OUT हो गए, जो बड़ा झटका था। KL राहुल ने भी लापरवाही भरा शॉट खेला और अपना विकेट गंवा दिया, हालांकि शुरुआत में वह अच्छे दिख रहे थे। शुभमन गिल ने भी गैरजिम्मेदाराना शॉट खेला और आखिरी गेंद पर आउट हो गए, जबकि वह जमते दिख रहे थे। उनकी एकाग्रता गायब थी, जो टेस्ट क्रिकेट में important है।
इसके बाद पारी को संभालने की जिम्मेदारी कोहली और ऋषभ पंत पर थी। कोहली को बल्लेबाजी करते देखना हमेशा खास होता है, उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा होती हैं और उन्होंने स्थिति को बखूबी संभाला।
विराट कोहली का Form:
- फिर से विराट कोहली बाहर की गेंद पर विकेट गवा बैठे।
- WTC फाइनल में न जाने पर इंग्लैंड सीरीज में उनका खेलना तय नहीं है।
- गौतम गंभीर, जो बड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं, उनकी भूमिका अहम हो सकती है।
अगली पारी का Innings:
- सिडनी टेस्ट की अगली पारी विराट और टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
- रन बनाना जरूरी है, न सिर्फ उनके करियर के लिए, बल्कि टीम की हौसला-अफजाई के लिए।
Rishabh Pant’s का प्रदर्शन:
- सिडनी की बाउंसी पिच पर कई बार गेंद से चोट खाई, लेकिन फिर भी हिम्मत दिखाई।
- एक अच्छी पारी खेली, लेकिन अपनी आक्रामक शैली के कारण फिर से आउट हो गए।
- उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ भी हो सकती है और आलोचना भी।
नितीश कुमार रेड्डी का योगदान:
- पिछले मैच में सेंचुरी बनाने वाले रेड्डी इस मैच में डक पर आउट हो गए।
- 300+ स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से ये मुमकिन नहीं हो सका।
कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में न सिर्फ विकेट चटकाए बल्कि कुछ बेहतरीन शॉट भी खेले जिससे टीम अच्छे score तक पहुंच पाई। अगर वो रन नहीं बनाते तो पहली पारी में हमारी हालत खराब होती।
Conclusion
अगर भारत थोड़ा पहले पारी declared कर देता तो यह सही फैसला होता, क्योंकि मुश्किल हालात में Australia पर जल्दी दबाव बनाया जा सकता था। अगर बुमराह और दूसरे गेंदबाज 10 ओवर गेंदबाजी करते तो 2-3 विकेट गिर सकते थे। दुर्भाग्य से हमने सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 1 विकेट मिला।
फिलहाल Australia का पलड़ा भारी है। लेकिन दूसरे दिन के शुरुआती 20 ओवर काफी अहम होंगे। अगर पिच पहले दिन की तरह ही बर्ताव करती है तो भारत के पास मौका होगा। बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाज उछाल का फायदा उठाकर कुछ कमाल कर सकते हैं।
दूसरा दिन इस मैच का रुख बदल भी सकता है।
Heartbreaking! 💔 19 year old Sam Konstas gets trolled by Australian Media! #INDvsAUS #JaspritBumrah pic.twitter.com/G05BAWHXPq
— CricketGully (@thecricketgully) January 3, 2025